top of page
Search

Charlie Chaplin / चार्ली चैपलिन

  • Writer: misal writez
    misal writez
  • Mar 15, 2021
  • 2 min read

चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889, वालवर्थ, लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था।


कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर चार्ली चैपलिन को कौन नहीं जानता। हंसी के बेताज बादशाह रहे चार्ली चैपलिन साइलेंट एरा के उन महान कलाकारों में से हैं, जिन्हें आज भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाता है।


हिटलर जैसे तानाशाह का चार्ली ने अपनी फिल्म 'द ग्रेट डिक्टेटर' में खुलकर मजाक उड़ाया था।

वामपंथ का समर्थन करने के कारण चार्ली पर अमेरिका ने बैन भी लगा दिया था। चार्ली चैपलिन के जिस हैट, छड़ी और छोटी मूंछों वाले किरदार को हम पहचानते हैं, उसका नाम ट्रैम्प है।





दुनिया भर को हंसाने वाले इस आदमी का जीवन खुद अवसाद से भरा रहा।

मां स्टेज एक्ट्रेस थीं, चार्ली के पिता शराबी थे और मां को मानसिक बीमारी के चलते बाद में पागलखाने जाना पड़ा। एक अभिनेता और फिल्म निर्माता-निर्देशक की हैसियत से उन्होंने जो कीर्तिमान स्थापित किए उन्हें तोड़ पाना संभवतः किसी के भी बस की बात नहीं।




चार्ली चैपलिन जितने अच्छे कलकार थे उतने ही सादगी भरे इंसान भी थे।  उन्हें फिल्मों में उनके योगदान के साथ- साथ उनके विचारों के लिए भी सराहा जाता है। दुनिया को बिना कुछ बोले हँसाने वाले इस कलाकार ने बीमारी के चलते 25 दिसंबर 1977 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

आइए जानते हैं उनके कुछ मशहूर वाक़्यात:

हंसी के बिना गुजरा एक दिन बर्बाद दिन है।

A day without laughter is a day wasted.


सबसे दुखद बात जिसकी मैं कल्पना कर सकता हूं, वह है-विलासिता की आदत।

The saddest thing I can imagine is to get used to luxury.


हम सोचते बहुत अधिक हैं और महसूस बहुत कम करते हैं।

We think too much and feel too little.


असफलता महत्वहीन है। खुद को बेवकूफ बनाने के लिए हिम्मत चाहिए।

Failure is unimportant. It takes courage to make a fool of yourself.



हँसी टॉनिक है, राहत है, दर्द के लिए दर्दनिवारक है।

Laughter is the tonic, the relief, the surcease for pain.


जीवन अदभुत हो सकता है अगर लोग आपको अकेला छोड़ दें।

Life could be wonderful if people would leave you alone.


यह एक निर्दयी दुनिया है और इससे निपटने के लिए किसी को भी निर्दयी होना चाहिए।

This is a ruthless world and one must be ruthless to cope with it.




 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post
  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2020 by Misal Writez. Proudly created with Wix.com

bottom of page